{"_id":"6adba7223c1e2b7aaa097849","slug":"five-people-including-a-woman-arrested-for-theft-at-a-jewellery-shop-hapur-news-c-135-1-hpr1001-150901-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सराफ की दुकान में चोरी के आरोप में महिला समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सराफ की दुकान में चोरी के आरोप में महिला समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
बाबूगढ़ थाना पुलिस ने पकड़े चोरी करने वाले आरोपी।संवाद
बाबूगढ़ (हापुड़)। थाना पुलिस ने नौ दिन पहले सराफ की दुकान से गहने चोरी करने वाले एक महिला समेत पांच अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए गहने, घटना में प्रयुक्त कार और दो फर्जी नंबर की प्लेट बरामद की हैं।
सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस टीम ने मोनू और जगत सिंह (अमरोहा निवासी), राजीव और जमुना (हर्ष नगर निवासी) व जमुना प्रसाद (मुरादाबाद निवासी) को गिरफ्तार किया। ये सभी उदय होटल के पास अल्लीपुर की ओर जाने वाले रास्ते से पकड़े गए। आरोप है कि आरोपियों ने 16 अक्तूबर की शाम बाबूगढ़ छावनी बछलौता रोड स्थित राहुल की लक्ष्मी ज्वैलर्स की दुकान पर चोरी की थी। वे गहने खरीदने के बहाने दुकान में घुसे थे। राहुल का ध्यान भटकाकर 20 जोड़ी बिछुए और चार जोड़ी पाजेब चोरी कर फरार हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज से चोरी का पता चला, जिसके बाद सराफ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
सीओ ने बताया कि आरोपी जमुना प्रसाद और राजीव के खिलाफ अलीगढ़, रामपुर और बिजनौर जिलों में तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम महिला जमुना, मोनू और जगत सिंह के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने सराफ की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। संवाद