{"_id":"644aaa0f6bf366ec930c8148","slug":"five-ipl-bookies-arrest-hapur-news-c-30-1-91471-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आईपीएल मैच में सट्टा लगा रहे पांट सटोरियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आईपीएल मैच में सट्टा लगा रहे पांट सटोरियों को किया गिरफ्तार
Thu, 27 Apr 2023 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 27 Apr 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से नकदी, पांच मोबाइल और तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर थाना प्रभारी शीलेष कुमार ने गांव रतूपुरा निवासी सलमान के मकान पर छापा मारा। जहां पुलिस को चार लोग मोबाइल फोन के जरिए आईपीएल मैच पर सट्टा खेलते हुए मिले। पुलिस ने चारों लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तो पुलिसकर्मियों को उनके पास से 15,700 रुपये, पांच मोबाइल फोन बरामद हुए। सभी सामान को कब्जे में लेकर पुलिसकर्मी आरोपियों को थाने ले आए। जहां पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सलमान, तनवीर निवासी गांव सैना, अर्जुन और आकाश निवासी गांव खुडलिया बताए। सलमान ने बताया कि वह चारों अपने साथियों के साथ मिलकर काफी समय से सट्टेबाजी कर रहे हैं। आरोपियों ने अपने साथियों के नाम नाजिम निवासी गांव सैना, तौसीफ निवासी हशुपुर और संजय निवासी गांव पिलाना थाना चांदपुर जनपद बिजनौर बताए हैं। पुलिसकर्मियों ने तौसीफ को भी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। नाजिम और संजय की तलाश की जा रही है।