{"_id":"56eacbda4f1c1b5c208b456a","slug":"first-april-the-dream-of-affordable-housing","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अप्रैल से साकार होगा सस्ते घरों का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अप्रैल से साकार होगा सस्ते घरों का सपना
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 17 Mar 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के लोगों का सस्ता घर पाने का सपना जल्द ही साकार होने वाला है। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) की समाजवादी आवास योजना एक अप्रैल को लांच होगी। इस योजना के तहत ‘पहले आओ पहले आओ’ के आधार पर बहुमंजिले ग्रुप हाउसिंग भवनों का आवंटन होगा। इन भवनों में लिफ्ट की भी सुविधा होगी। भवन आवंटियों को बैंक से ऋण भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
एचपीडीए समाजवादी योजना के अधीन पांच मंजिला भवन आनंद विहार आवासीय योजना में प्रदेश सरकार की अफोर्डेबल हाउसिंग नीति के तहत बनवा रहा है। इस योजना के प्रथम पार्ट में पांच मंजिला भवन बनकर लगभग तैयार हैं। पार्ट दो में निर्माण शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि समाजवादी योजना के तहत कुल 379 भवनों को पहले आओ पहले पाओ की नीति के आधार पर आंवटित किया जाएगा। इनमें से मध्यम आय वर्ग श्रेणी -1 के 114 भवन होंगे। जिनमें दो बेडरूम, एक ड्राइंग रूम, डायनिंग किचन, दो टायलेट और तीन बालकनी होंगी।
विज्ञापन
एमआईजी श्रेणी-2 के 128 भवन होंगे, जिनमें दो बेडरूम, एक ड्राइंग डाइनिंग किचन, एक टायलेट, एक डब्लूसी एवं दो बालकनी होंगी। निम्न मध्यम आय वर्ग एमआईजी-3 में एक बेडरूम, एक ड्राइंग डाइनिंग किचन 1 टायलेट और दो बालकनी होंगी।
भवनों की कीमत 24.36 लाख रुपये से 27.95 लाख रुपये तक होगी। इन भवनों का कवर्ड एरिया क्रमश: 74.54, 68.16 और 46.46 वर्ग मीटर होगा। सामान्य श्रेणी के लोगों को पंजीकरण शुल्क के रूप में कीमत की 10 प्रतिशत धनराशि जमा करनी होगी।