{"_id":"6553a28ee9e4a3de41039506","slug":"firing-on-ex-army-man-hapur-news-c-135-1-hpr1001-4852-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: खेत में काम कर रहे सेवानिवृत्त फौजी पर चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: खेत में काम कर रहे सेवानिवृत्त फौजी पर चलाई गोली
Tue, 14 Nov 2023 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव होशियारपुर गढ़ी में खेत पर सरसों की बुआई कर रहे सेवानिवृत्त फौजी पर दो लोगों ने फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव होशियारपुर गढ़ी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनका गांव के ही एक पक्ष से विवाद चल रहा है। सोमवार को वह ट्रैक्टर लेकर सरसों की फसल की बुआई के लिए अपने खेत पर गए थे। इसी दौरान गन्ने के खेत में छिपकर बैठे दो लोगों ने घात लगाकर उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने तमंचे से उन पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि उन्हें गोली नहीं लगी। गांव में पहुंचने पर दोनों आरोपियों ने दोबारा उन्हें रोक लिया। विरोध पर हाथापाई की और हत्या की धमकी दी। थाने पहुंचकर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुनीता मलिक ने बताया कि मामले में गांव के ही राहुल व मोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।