फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   firing on a car

Hapur News: शादी में कहासुनी के बाद युवक की कार पर फायरिंग

Fri, 02 Feb 2024 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 02 Feb 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
firing on a car
सिंभावली। गांव रझैडा निवासी एक युवक ने शादी में हुई कहासुनी के बाद गांव निवासी चार युवकों पर उसकी कार पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित बीनू यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह जनपद बुलंदशहर के गांव पहासू में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। वहां पर गांव निवासी एक युवक से उसकी कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद वहां मौजूद लोगों ने समझौता करा दिया। उसके बाद वह वहां से अपने घर लौट रहा था। रात करीब डेढ़ बजे जैसे ही वह गांव के निकट बीरमपुर तिराहे पर पहुंचा तो आरोपी अपने कुछ अन्य साथियों के साथ रास्ते में घात लगाए बैठा है। इससे पहले वह कुछ समझ पाता आरोपी ने उसकी हत्या करने के मकसद से कार की तरफ गोली चला दी। गोली कार में शीशे पर लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। जिसके बाद उसने वहां से भाग कर जान बचाई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed