{"_id":"692335ad909891413206289d","slug":"fire-in-a-scrap-yard-hapur-news-c-135-1-hpr1002-133222-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चितौली रोड पर वाहन स्क्रैप फैक्टरी में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चितौली रोड पर वाहन स्क्रैप फैक्टरी में लगी भीषण आग
Sun, 23 Nov 2025 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 23 Nov 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के चितौली रोड पर रविवार की दोपहर वाहन स्क्रैप यार्ड में आग लग गई। यार्ड में रखी डी-पोल्यूशन मशीन में आग के बाद धमाका हुआ। इसके उसके पास खड़ी गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मीनाक्षी रोड स्थित मोहल्ला नवज्योति कॉलोनी निवासी हिमांशु गोयल का चितौली रोड पर सेवन स्क्वायर एंटरप्राइजेज के नाम से वाहन स्क्रैप यार्ड है। रविवार की दोपहर यार्ड में रखी डी पोल्यूशन मशीन में अचानक आग लग गई। आग ने मशीन के आसपास रखे स्क्रैप और गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगती देख यार्ड में कार्यरत कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहां से धुएं का गुबार आसमान में छा गया। बताया जा रहा है आग की चपेट में आकर डी पोल्यूशन मशीन भी फट गई। इससे एक बड़ा धमाका भी लोगों को सुनाई दिया था। डी पोल्यूशन मशीन से गैस व तेल निकलने के दौरान यह हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। यार्ड कर्मचारियों ने यार्ड में लगी आग की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ यार्ड में पहुंचे। इनके बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां भी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक यार्ड में रखा लाखों रुपये का स्क्रैप जलकर राख हो गया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि यार्ड में आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है।
सीएफओ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यार्ड में लगी डी पोल्यूशन मशीन से तेल व गैस निकालते समय आग लगना प्रतीत हो रहा है। आग पर समय रहते हुए काबू पा लिया गया था। कितना नुकसान हुआ है इसकी भी जानकारी की जा रही है।