फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fire in a factory

Hapur News: फैक्टरी में लगी आग, सतर्कता से बचा हादसा

Thu, 08 Jan 2026 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 08 Jan 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
fire in a factory
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में दोपहर रिलायंस रोड स्थित एमएमएक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में ओवन में आग लगने से अफरा तफरी मच गई, हालांकि कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र से फायर सर्विस यूनिट मौके पर रवाना हुई। यूनिट का नेतृत्व अग्निशमन स्टेशन प्रभारी सचिन बालियान कर रहे थे। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि फैक्टरी के प्रथम तल पर लगे ओवन में आग लगी थी। इससे परिसर में धुआं फैल गया था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण ओवन में तकनीकी खराबी या अत्यधिक तापमान माना जा रहा है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या धनहानि नहीं हुई। अग्निशमन स्टेशन प्रभारी ने बताया कि घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है। जांच कर ली गई है और फैक्टरी प्रबंधन को भविष्य में अग्नि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed