फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fire broke out in the garbage heap under the high tension line, Rampur Road power plant had to be closed.

Hapur News: हाईटेंशन लाइन के नीचे कूड़े के ढेर में लगी आग, रामपुर रोड बिजलीघर करना पड़ा बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the garbage heap under the high tension line, Rampur Road power plant had to be closed.
रामपुर रोड पर कूड़े के पहाड़ में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
हापुड़। रामपुर रोड पर कूड़े के ढेर में मंगलवार को फिर से आग धधक उठी। लपटें ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन तक पहुंच गईं। इस कारण स्थानीय बिजलीघर को बंद कर दिया गया। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच हापुड़ सीएचसी की आपूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन

रामपुर रोड बिजलीघर से शहर के अलीनगर, रामपुर रोड, पुराना बाजार, पत्थर वाला कुआ, सिकंदरगेट, तगासराय, करीमपुरा समेत एक दर्जन से अधिक मोहल्लों के आठ हजार से अधिक घरों को सप्लाई दी जाती है। मंगलवार की दोपहर करीब 11 बजे बिजलीघर के बाहर लगे नगर पालिका के कूड़े के ढेर में आग लग गई।
विज्ञापन


बाबूगढ़ के 132केवी बिजलीघर से 33केवी की लाइन रामपुर रोड बिजलीघर तक इसी कूड़े के ढेर के ऊपर से आ रही है। ऐसे में यह लाइन आग की लपटों की चपेट में आ गई। सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन लाइन में करंट प्रवाह होने लगा, इस कारण पूरे बिजलीघर को करीब एक घंटे तक बंद रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने के कारण जहरीला धुआं भी बिजलीघर में घुस गया। ऐसे में बिजली कर्मियों को वहां से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। इस बिजलीघर के कई कर्मचारी सांस संबंधी समस्या से परेशान हैं। कई कर्मचारी अपनी ड्यूटी किसी अन्य बिजलीघर पर लगाने की भी मांग कर चुके हैं। बहरहाल, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद बिजलीघर को चालू किया जा सका। आए दिन कूड़े के ढेर में आग से बिजलीघर को भी खतरा है।

कोट
बिजलीघर कूड़े के ढेर के बीच में आ रहा है। आए दिन कूड़े में आग लगने से बिजलीघर की मशीनों को खतरा रहता है। कर्मचारी भी दुर्गंध और धुएं से परेशान हैं। कूड़े के ढेर के निस्तारण के लिए पत्राचार किया गया है। - सचिन द्विवेदी, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed