फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fir on plywood factory owner

Hapur News: अनुदानित यूरिया मिलने पर फैक्टरी मालिक समेत तीन पर मुकदमा

Tue, 06 Aug 2024 11:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 06 Aug 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
fir on plywood factory owner
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के जरौठी रोड स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी के बाहर कृषि विभाग ने दो ई-रिक्शा में अनुदानित यूरिया के 20 कट्टे पकड़े थे। इस मामले में अपर जिला कृषि अधिकारी ने फैक्टरी मालिक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अपर जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार सैनी ने बताया कि तीन किसानों द्वारा सोमवार को जरौठी रोड स्थित इंदु वुड इंडस्ट्रीज प्लाईवुड फैक्टरी के अंदर दो ई-रिक्शा में 20 कट्टे अनुदानित यूरिया होने की सूचना दी थी। इसकी सूचना अपर जिलाधिकारी को देकर नायब तहसीलदार विपिन कुमार, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक पवन कुमार, वरिष्ठ सहायक प्रवीण कुमार भारद्वाज व जिला कृषि अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क के बहार दो ई-रिक्शा में कृभको ब्रांड यूरिया के 18 बैग व एनएफएल के दो कट्टे बरामद किए। उन्होंने बताया कि किसानों का कहना था कि यूरिया फैक्टरी के अंदर से आई है। इसके बाद टीम ने ई-रिक्शा चालकों से जानकारी की तो पता चला कि वो पक्का बाग स्थित चेतन प्रकाश एंड कंपनी से वह यूरिया फैक्टरी लेकर आए थे। इस पर टीम ने फैक्टरी मालिक से यूरिया के कागज मांगे, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो सके। इसके बाद टीम ने यूरिया के दो नमूने लेकर परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेज दिया।
विज्ञापन


सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि अपर जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर फैक्टरी मालिक अंकित गोयल, ई-रिक्शा चालक नीरज निवासी चमरी व टीटू निवासी मीनाक्षी रोड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed