फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fir on 12 shotter

Hapur News: किसान को गोली मारने के आरोप में 12 पर मुकदमा दर्ज

Fri, 31 May 2024 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 31 May 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
fir on 12 shotter
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जखैड़ा के जंगल में खेत से घर लौट से किसान पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने खेत स्वामी की तहरीर पर सात नामजद समेत 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


दिल्ली के मदनपुर खादर गांव निवासी कृष्ण बिधूड़ी ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि गांव जखैड़ा रहमतपुर के जंगल में उसकी जमीन है। उसने अपना खेत गांव भैना निवासी संजीव कुमार को बटाई पर दिया हुआ है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि प्रमोद चौहान, मनोज चौहान, विरेंद्र चौहान, दीपक चौहान, गौरव त्यागी निवासी मवाना जिला मेरठ और महेश, मुकेश सोनी निवासी गांव जखैडा रहमतपुर उसके बटाईंदार संजीव से रंजिश मानते हैं। आरोपी उसकी खेती की जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसे लेकर आरोपी आए दिन उसे और संजीव को नुकसान पहुंचाने में लगे हुए हैं। वहीं षड्यंत्र के तहत 29 मई को शाम करीब 7 बजे खेतों से लौटने के दौरान संजीव कुमार को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed