फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fir lodged on congress candidate

Hapur News: कांग्रेस प्रत्याशी समेत 300 पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 01 Apr 2024 01:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 01 Apr 2024 01:37 PM IST
विज्ञापन
fir lodged on congress candidate
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस ने उड़न दस्ता प्रभारी की तहरीर पर कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी कुंवर दानिश अली और कांग्रेस तथा सपा के जिलाध्यक्ष समेत आठ नामजद और 300 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज की है। बिना अनुमति हाईवे किनारे एक होटल में परिचय सम्मेलन करने का आरोप है।
विज्ञापन


उड़न दस्ता प्रभारी प्रमोद कुमार ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन कराने के लिए क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग हाईवे किनारे स्थित एक होटल में बिना अनुमति परिचय सम्मेलन और प्रचार प्रसार कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि गढ़-अमरोहा लोकसभा सीट पर कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी कुंवर दानिश अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, सपा जिलाध्यक्ष बबलू भाटी, आप नेता डॉ. नरेंद्र सोलंकी, राहत अली, शहजाद, रिजवान अली समेत करीब 300 लोग एक कमरे में परिचय सम्मेलन कर रहे हैं। जब उनसे अनुमति मांगी गई, तो उनके पास संबंधित कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिल सकी। इन सभी लोगों ने आदर्श चुनाव आचार संहिता की अवहेलना की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर दानिश अली ने बताया कि उनके द्वारा कई दिन पहले आयोजन की अनुमति के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया गया था। सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी होने के कारण अनुमति नहीं मिल सकी है। इस मामले में पुलिस-प्रशासनिक स्तर से गलत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed