{"_id":"5821fa324f1c1bf67eb38c4d","slug":"fir-against-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में गोकशी करते पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में गोकशी करते पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 08 Nov 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गांव भमैड़ा में पांच लोगों द्वारा खेत में गोकशी की जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गोमांश बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह गांव भमैड़ा में एक खेत में पांच लोगों द्वारा गोकशी की जा रही थी। इसी बीच किसी ने पुलिस को गोकशी की सूचना दे दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस ने वहां से 40 किलो मीट व गोवंश काटने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने गांव के ही भूरा व रहीस को नामजद करते हुए कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।