{"_id":"64bd67aca4db6302ab0dcedf","slug":"fighting-between-two-parties-on-a-minor-argument-hapur-news-c-306-1-gha1001-409-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में मारपीट, आठ पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में मारपीट, आठ पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिंभावली। गांव अनूपपुर डिबाई निवासी मोहम्मद रफी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 21 जुलाई को उसकी 17 साल की बेटी घर के बाहर कूड़ा डालने जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले सावेज, सोराव, गुडडू और इस्लाम ने रास्ते में रोककर उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। विरोध करने पर चारों आरोपियों ने हमला कर उसकी बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। वहीं, दूसरे पक्ष से स्वालेहिन ने तहरीर देकर बताया कि 21 जुलाई को उसका पति जावेद और बेटा सावेज मंडी गए हुए थे। इसी दौरान गांव के ही नूर मोहम्मद, शादाब, दानिश और रफी धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए। जिन्होंने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
थाना प्रभारी संजय पांडे का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी पक्ष दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।