फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fight between two groups

Hapur News: रमपुरा में दो पक्षों में मारपीट व पथराव, सभासद समेत पांच घायल

Mon, 04 Nov 2024 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 04 Nov 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
fight between two groups
पिलखुवा। मोहल्ला रमपुरा में स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। जिसमें नगर पालिका सभासद राकेश तोमर और दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। थाने में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


सभासद राकेश तोमर ने बताया कि सोमवार को वह नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ रमपुरा मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट लगवाने गए थे। स्ट्रीट लाइट लगाने का रेखा और लियाकत द्वारा विरोध किया गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। जिसमें एक पक्ष की ओर से सभासद व उसका पुत्र सुमित और दूसरी तरफ से ज्योति, हरियाणा पलवल निवासी ममता व उसका पति धर्मेंद्र (दंपती रिश्तेदार घर पर आए हुए थे) घायल हो गए। सभासद का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने बाल्टी में तेजाब भरकर उनके ऊपर फेंकने का प्रयास किया। थाने में सभासद और दूसरे पक्ष की तरफ से ज्योति द्वारा तहरीर दी गई है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि रमपुरा में स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें सभासद समेत पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दोनों पक्षों द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed