फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fight between two groups

Hapur News: महाराणा प्रताप की जयंती पर यात्रा निकालने के दौरान दो पक्षों में पथराव

Fri, 09 May 2025 10:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 09 May 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
fight between two groups
धौलाना। थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव इकलैड़ी में महाराणा प्रताप जयंती यात्रा निकालने के दौरान दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ठाकुर पक्ष के लोग शुक्रवार की देर शाम गांव में महाराणा प्रताप जयंती यात्रा निकाल रहे थे। आरोप है कि यात्रा दलित बस्ती में पहुंचने पर उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव हो गया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। लोग पथराव से बचने के लिए घरों में दुबक गए। हालांकि, इसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। फिलहाल गांव में तनाव का माहाैल है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि अभी इस संबंध में किसी भी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed