{"_id":"6661e7d961570bb0770a422f","slug":"fight-between-two-groups-hapur-news-c-135-1-hpr1001-111318-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रुपयों के लेनदेन के विवाद में दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रुपयों के लेनदेन के विवाद में दो पक्ष भिड़े
Thu, 06 Jun 2024 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 06 Jun 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव मोड़ी कला में रुपयों के लेनदेन विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। पुलिस ने दोनों पक्षों की तीन महिलाओं समेत 13 व्यक्तियों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
गांव निवासी शान मोहम्मद व इकराम उर्फ इंशाअल्लाह में रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात घूसे के साथ मारपीट हुई। झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने दोनों पक्षों की तीन महिलाओं समेत 13 व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आए। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सभी 13 व्यक्तियों शान मोहम्मद, अशरफ, हारुन पत्नी शाहबुद्दीन, दानिश, जफरुद्दीन, रुकमुद्दीन, साजिद, फैमिदा पत्नी बाबूद्दीन, इकराम उर्फ इंशाअल्लाह, मोहम्मद अकसार, आयशा पत्नी शमीम, अरबाज व टीटू के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।