{"_id":"64d11f2ae3f893d40f048365","slug":"fight-between-two-group-hapur-news-c-135-1-hpr1001-1839-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ससुराल और मायके पक्ष के बीच चले लात घूंसे, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ससुराल और मायके पक्ष के बीच चले लात घूंसे, छह घायल
Mon, 07 Aug 2023 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 07 Aug 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला कविनगर में चार माह से मायके में रह रही महिला को लेने पहुंचे ससुराल पक्ष और लड़की पक्ष के लोगों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इसमें छह लोग घायल हो गए।
उपनिरीक्षक विनोद ने बताया कि मोहल्ला कविनगर के छत्रपाल की पुत्री योदी की शादी 28 फरवरी 2021 को जिला मेरठ के शताब्दी नगर में हुई थी। पारिवारिक विवाद के कारण पिछले करीब चार माह से योगिता मायके में ही रह रही है। रविवार देर शाम योगिता का ससुर राजकुमार, जेठ आकाश वर्मा, विकास वर्मा, सास शकुंतला देवी, ननद शालू, बहनोई भारत भूषण कुछ अन्य लोगों के साथ उसे ससुराल ले जाने के लिए हापुड़ आए थे। दोनों पक्षों के लोग बैठकर दंपती में समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे।
इस दौरान योगिता के पिता छत्रपाल, भाई अभिषेक, शुभम व माता सविता की उससे ससुराल पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लात-घूसें चले। इस दौरान करीब छह लोग घायल भी हो गए। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात पर काबू पाया। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।