फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fight between female advocate and constable

Hapur News: महिला अधिवक्ता व सिपाही में हुई मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Fight between female advocate and constable
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। तहसील चौराहे के समीप किसी बात को लेकर महिला अधिवक्ता व एक सिपाही में विवाद हो गया। दोनों में मारपीट भी हो गई। दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर विभिन्न प्रकार के आरोप लगाए जा रहे है। जिसको लेकर पुलिस ने महिला अधिवक्ता व उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


महिला अधिवक्ता का कहना है कि अपने पिता के साथ कार में सवार होकर गाजिबयाद की तरफ जा रही थी। जब वह तहसील चौराहे के समीप पहुंची तो एक सिपाही ने अनी बाइक से उनकी कार में टक्कर मार दी। महिला अधिवक्ता से सिपाही पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। वहीं , सिपाही का आरोप है कि महिला द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की है। पुलिस ने महिला अधिवक्ता व उसके पिता पर सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। साथ ही पुलिस महिला अधिवक्ता के पिता को भी पकड़ कर कोतवाली ले गई। जिसकी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी कोतवाली पहुंच गए। जिसके बाद महिला अधिवक्ता के पिता को पुलिस ने छोड़ दिया। जिसके बाद अधिवक्ता शांत हुए और वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed