{"_id":"57f673c34f1c1b0d6d26f84d","slug":"fierce-advocate-of-bike-theft-incidents-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी की वारदातों से भड़के वकील, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोरी की वारदातों से भड़के वकील, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 06 Oct 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
चोरी की वारदातों से भड़के वकील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील परिसर से लगातार अधिवक्ता और वादकारियों की बाइक चोरी होने से गुस्साए वकीलों ने बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा किया। भड़के वकीलों ने समस्या का समाधान न होने पर तहसील के दफ्तरों में तालाबंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बता दें कि अधिवक्ता राजबीर सिंह निवासी अठसैनी की बाइक दो दिन पहले चोरी हो गई थी। अब तक पुलिस ने मामले में रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है। इससे गुस्साए दर्जनों वकील पूर्व अध्यक्ष बरलाज त्यागी, चंद्रशेखर शर्मा,
विज्ञापन
राजकुमार चौधरी और राजेंद्र चौहान के नेतृत्व में सीओ ऑफिस के सामने एकत्र हो गए। दीपक चौहान, प्रमोद गौतम, विक्रम यादव, जुल्फिकार अली ने आरोप लगाया कि एक साल के भीतर आठ वकीलों सहित दर्जनों वादकारियों की बाइक चोरी हो चुकी हैं
विज्ञापन
लेकिन अब तक पुलिस उनमें कोई भी बाइक बरामद नहीं कर पाई है। लक्ष्मीनारायण, हरिशंकर राणा, बिजेंद्र, शीशपाल चौहान, हसरत अली ने चेतावनी दी कि अगर जल्द चोरों को पकड़ बाइक बरामद नहीं की गईं तो
इसके विरोध में तहसील मुख्यालय के कार्यालयों में तालाबंदी कर कामकाज का बहिष्कार किया जाएगा। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।