{"_id":"5814adb94f1c1b980dbc231e","slug":"fever-killed-three-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से तीन महिलाओं की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से तीन महिलाओं की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 29 Oct 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
मच्छर
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापमान में गिरावट के बाद भी बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को क्षेत्र में बुखार से तीन महिलाओं की मौत हो गई। इनमें पावर कारपोरेशन की जेई की पत्नी और पूर्व पालिका सदस्य की पत्नी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इनके साथ ही क्षेत्र में बुखार से मरने वालों की संख्या 111 हो गई है। बता दें कि रात का मौसम बड़ी तेजी के साथ करवट बदल रहा है। इसके बाद भी वायरल फीवर, मलेरिया बुखार, टायफाइड, चिकन गुनिया और डेंगू का प्रकोप मरीजों की जान ले रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को अठसैनी में पावर कारपोरेशन के जेई महबूब अली की पत्नी तबस्सुम 46 वर्ष की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि रात में बुखार होने पर स्थानीय चिकित्सक से दवा दिलाई गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद अचानक दिल घबराने लगा और चिकित्सक के पास ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। गढ़ के पूर्व पालिका सदस्य संजय कंसल की पत्नी कमलकांत उर्फ बेबी (39) पिछले काफी दिनों से अस्थमा से पीड़ित चल रही थीं।
उन्हें दो दिन पहले बुखार होने पर स्थानीय चिकित्सक से दवा दिलाई गई थी। आराम नहीं मिल पाया और शनिवार तड़के उनकी मौत हो गई।
वहीं गढ़ के मुहल्ला मिर्धापाड़ा में तीर्थपुरोहित नीरज शर्मा की मां ज्ञानवती 68 साल को तीन दिन पहले बुखार हुआ था। उन्हें स्थानीय चिकित्सक से दवा दिलाई जा रही थी। शुक्रवार रात में तबियत बिगड़ने से उनकी मां की मौत हो गई।