{"_id":"5820b0884f1c1b067fb3822a","slug":"fever-death-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से मजदूर की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 07 Nov 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
बुखार से मजदूर की मौत
- फोटो : Demo Pic
तापमान में गिरावट के बाद भी बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को बुखार से एक मजदूर की मौत हो गई। इसके साथ ही क्षेत्र में मृतकों की संख्या 129 हो गई है। गढ़ के चौधरियान मोहल्ले में ताहिर माहेगीर (45) को एक सप्ताह से बुखार था।
विज्ञापन
उसका स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा था। सोमवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि इलाज कर रहे निजी चिकित्सक ने ताहिर को बुखार से पीड़ित होने की बात कही थी।
विज्ञापन
गढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि ताहिर काफी दिनों से अस्थमा सहित दिल और लीवर रोग से पीड़ित था। बुखार से उसकी मौत नहीं हुई है।