{"_id":"6a42aaeb8601c143c70c15b9","slug":"female-student-caught-cheating-from-a-model-paper-hapur-news-c-135-1-hpr1002-143877-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: माॅडल पेपर से नकल करती पकड़ी गई छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: माॅडल पेपर से नकल करती पकड़ी गई छात्रा
विज्ञापन
एसएसवी कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में सोमवार को राजनीति शास्त्र विषय की परीक्षा में एक छात्रा मॉडल पेपर के पन्नों से नकल करते पकड़ी गई। उसकी कॉपी सील कर विश्वविद्यालय को सूचित किया गया है।
सीसीटीवी कैमरों से भी परीक्षा की निगरानी की गई। एसएसवी कॉलेज में सुबह की पाली में बीए इतिहास के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित कराई गई। इसमें 124 छात्र पंजीकृत थे, तीन अनुपस्थित रहे, 121 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में एमए राजनीति शास्त्र विषय की परीक्षा थी।
इस परीक्षा में 55 छात्र पंजीकृत थे, परीक्षा के दौरान कॉलेज के परीक्षा प्रभारी डॉ. जीके शर्मा ने केंद्र का निरीक्षण किया। शक होने पर एक छात्रा की तलाशी करायी गई।
विज्ञापन
छात्रा के पास मॉडल पेपर के पन्ने मिले, कुछ कॉपी में भी दबाए हुए थे। तत्काल उसकी कॉपी सील कर, विश्वविद्यालय को सूचित किया गया। प्राचार्य को भी सूचना दी गई। दोनों ही पालियों की परीक्षा में सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की गई।
एसएसवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवीन चंद्र ने बताया कि परीक्षा में नकल नहीं होने दी जाएगी। परीक्षा से पहले केंद्र के बाहर भी तलाशी लेने के निर्देश दिए गए हैं।