{"_id":"a580039103be6db0de72e4693658297d","slug":"february-28-six-trains-canceled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 फरवरी तक छह और ट्रेनें कैंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 फरवरी तक छह और ट्रेनें कैंसल
अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 07 Jan 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन यात्रियों के लिए शुक्रवार से और मुश्किल दिन शुरू होने वाले हैं। क्योंकि अप और डाउन ट्रैक की छह ट्रेनें और रद्द कर दी गई हैं। कोहरे के कारण रेलवे ने 28 फरवरी इन ट्रेनों को रद्द किया है। जबकि रेलवे पहले ही मुरादाबाद रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों के फेरे कम कर चुका है।
कोहरे ने ट्रेनों का संचालन बेपटरी कर दिया है। अब यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने आठ जनवरी शुक्रवार से अप और डाउन ट्रैक की छह ट्रेनें रद्द कर दीं हैं। शुक्रवार को फैजाबाद और दिल्ली की चलने वाली फैजाबाद एक्सप्रेस (14205/060 रद्द रहेगी।
भुज से चलकर बरेली की ओर जाने वाली 14322 बरेली-भुज एक्सप्रेस भी इसी दिन रद्द रहेगी। अमृतसर से चलकर जयनगर की ओर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस 14674 भी रद्द रहेगी। रक्सौल से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस 15273 भी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
मेरठ से चलकर लखनऊ की ओर जाने वाली 22451 राज्यरानी एक्सप्रेस भी इसी दिन रद्द रहेगी। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आठ जनवरी से 28 फरवरी के बीच सप्ताह के विभिन्न दिन विभिन्न रूटों पर चलने वाली ट्रेनें रद्द रहेगी। इसकी सूचना पूछताछ केंद्र पर पहले ही चस्पा कर दी गई है।
सप्ताह में तीन दिन कानपुर शताब्दी निरस्त रहेगी। अमृतसर स्वर्ण शताब्दी, चंडीगढ़ शताब्दी व लुधियाना शताब्दी सप्ताह में एक दिन निरस्त रहेगी। भोपाल शताब्दी, कालका शताब्दी (12005/06), कालका शताब्दी (12011/12), अमृतसर शताब्दी, देहरादून शताब्दी, काठगोदाम शताब्दी, जयपुर-आगरा शताब्दी और हावड़ा-न्यूजलपाईगुड़ी शताब्दी, लखनऊ शताब्दी, अजमेर शताब्दी सप्ताह में दो दिन निरस्त रहेगी।
बंगलूरू राजधानी, जम्मू तवी राजधानी, मुंबई राजधानी, कोलकाता राजधानी, पटना राजधानी, सियालदह राजधानी, डिब्रुगढ़ राजधानी, स्वर्ण राजधानी, अगस्त क्रांति राजधानी व भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस। कोटा-हजरत निजामुद्दीन, नई दिल्ली-ऊना हिमाचल जनशताब्दी, हावड़ा-पटना जनशताब्दी हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस और देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी।
घने कोहरे के कारण मुुरादाबाद-दिल्ली और मुरादाबाद से नजीबाबाद तक चलने वाली पैसेंजर गाड़ियों को एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक रद्द किया गया था। रेलवे की ओर से बताया गया था कि कोहरा कम होने पर एक जनवरी से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। ये मुरादाबाद-हापुड़, हापुड़-मुरादाबाद, नजीबाबाद-मुरादाबाद, मुरादाबाद-नजीबाबाद पैसेंजर रद्द रहेंगी।