{"_id":"58b054354f1c1b2c7db235c6","slug":"featured-on-the-oil-warehouse","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और तेल गोदाम पर छापा, छह टन तेल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और तेल गोदाम पर छापा, छह टन तेल सीज
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 24 Feb 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
तेल गोदाम पर छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ से आए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त और स्थानीय अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार शाम दिल्ली रोड स्थित एक और तेल के गोदाम पर छापा मारा। टीम ने यहां कार्रवाई करते हुए खुले सरसों और सोया तेल के दो नमूने भरे।
विज्ञापन
इसके अलावा दो बड़े टैंकों में भरा छह टन तेल सीज कर दिया। साथ ही अफसरों ने नमूने की जांच रिपोर्ट आने तक माल की बिक्री पर रोक लगा दी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा शहर के तेल व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम सहायक आयुक्त रामनरेश यादव के नेतृत्व में टीम दिल्ली रोड स्थित शिवम ट्रेडर्स के तेल गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने यहां से सरसों और सोया के खुले तेल के दो नमूने भरे। टीम ने यहां दो बड़े टैंकों में भरे सरसों और सोया के छह टन तेल को सीज कर दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा अधिकारियों ने नमूने की रिपोर्ट आने तक तेल की बिक्री पर रोक लगा दी है। सहायक आयुक्त खाद्य रामनरेश यादव ने बताया कि नमूनों की रपोर्ट सही आने के बाद टैंकों से सील खोली जाएगी।
उधर, शिवम ट्रेडर्स के मालिक का कहना है कि तेल में किसी प्रकार की मिलावट का सवाल ही नहीं है। नमूने की रिपोर्ट आने पर हकीकत सामने आ जाएगी। हालांकि, होली से पहले हो रही इस प्रकार की कार्रवाई से कारोबारियों को नुकसान हो रहा है।
छापेमार टीम में मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी विक्की कृष्ण, डीओ अर्चना धीरान, खाद्य निरीक्षक कृष्ण गोपाल यादव, कमलेश कुमार, राजीव कुमार शामिल थे।
खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग की टीम ने शुक्रवार को दादाबाड़ी स्थित ललित कुमार छावनी वालों के आयल मिल पहुंचकर यहां तेल के स्टाक की जांच की। बृहस्पतिवार को गोदाम बंद रहने के कारण टीम को बैरंग लौटना पड़ा था। गोदाम में करीब 4.80 लाख का सरसों के तेल मिला।