{"_id":"575aeba64f1c1b261d9c5413","slug":"fault-in-sweat-from-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट से पसीनों में करवट बदलते रहे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट से पसीनों में करवट बदलते रहे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 10 Jun 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार रात में हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से दिल्ली रोड बिजलीघर का बड़ा हिस्सा ठप हो गया। इससे आधा दर्जन मोहल्लों की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को रातभर पसीने में करवट बदलनी पड़ीं।
विज्ञापन
रोजेदारों को भी बिजली-पानी के संकट से परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 5.30 बजे से आपूर्ति सामान्य हो सकी। बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास, नवाजीपुरा, मोती कालोनी, इंद्रगढ़ी, फूलगढ़ी, तगासराय को बिजली आपूर्ति दिल्ली रोड बिजलीघर से दी जाती है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात करीब 1.30 बजे ईदगाह रोड के पास हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से इन क्षेत्रों की सप्लाई ठप हो गई। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। भीषण गर्मी के चलते नागरिकों को रातभर जागकर बितानी पड़ी।
विज्ञापन
सुबह करो जल संकट से भी परेशानी हुई। शुक्रवार तड़के करीब 5.30 बजे कर्मियों ने फाल्ट को दुरुस्त कर फीडर को चालू कराया। एसडीओ नितिन कुमार ने बताया कि अधिक लोड के चलते लाइन में फाल्ट हो गया था। इसे ठीक कराकर सप्लाई शुरू कराई गई।