{"_id":"69eba59ad2d8769c6b0c082c","slug":"fault-caused-power-outages-in-3000-homes-overnight-hapur-news-c-135-1-hpr1002-140420-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फाल्ट से रातभर ठप रही तीन हजार घरों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फाल्ट से रातभर ठप रही तीन हजार घरों की बिजली
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली रोड बिजलीघर के फीडर नंबर चार, छह और आठ से जुड़े 20 से अधिक मोहल्लों के लोगों ने रातभर बिजली संकट झेला। फाल्ट, सप्लाई फेल होने से तीन हजार से अधिक घरों में अंधेरा छाया रहा। रातभर लोगों को गर्मी, मच्छरों से जूझना पड़ा। वहीं, अर्जुन नगर में 400 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंकने से दिन में भी लोगों को सप्लाई नहीं मिल सकी।
बिजलीघर के फीडर नंबर चार से टीचर कॉलोनी, राजीव विहार, सिद्धार्थनगर, लज्जापुरी, बैंक कॉलोनी, चमरी, अर्जुननगर, अपनाघर कॉलोनी की सप्लाई रात में करीब पौने 12 बजे बाधित हो गई। ओवरलोडिंग के कारण लाइन में फाल्ट आया था। करीब पौने दो बजे तक सप्लाई बाधित रही। इसके बाद तड़के करीब साढ़े तीन बजे 33केवी लाइन में फाल्ट हो गया।
इस कारण फीडर नंबर चार के अलावा छह और आठ से जुड़े मोहल्ला विवेक विहार, कलक्टर गंज, रामगंज, श्रीनगर, राजेंद्र नगर, पटेलनगर, मजीदपुरा, आवास विकास, मोती कॉलोनी, नवाजीपुरा, इंद्रगढ़ी, महताब गढ़ी, फूलगढ़ी, तगासराय, काली मस्जिद आदि क्षेत्रों की सप्लाई बाधित हो गई। सुबह करीब छह बजे तक सभी फीडर बंद पड़े रहे।
विज्ञापन
रातभर इन मोहल्ले के लोगों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ा। उपभोक्ता राहुल, संजय, संदीप, सुनीता, सावित्री आदि का कहना था कि ऊर्जा निगम के संसाधन जर्जर हैं, फिर भी स्मार्ट मीटर लगाकर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। फाल्ट के कारण रातभर फीडर बंद रहते हैं, यह अधिकारियों को नहीं दिखता।
इसके अलावा अर्जुन नगर में लगा 400केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर भी धमाके के साथ फुंक गया। इस कारण 100 से अधिक घरों में दिनभर बिजली संकट बना रहा। कुल मिलाकर गर्मियां शुरू होते ही फाल्ट बढ़ने से लोग परेशान हैं।
फाल्ट के कारण बनी थी समस्या
लाइन में फाल्ट के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। पेट्रोलिंग कर फाल्ट दुरुस्त करवा दिया गया है। प्रभावित इलाकों की सप्लाई भी चालू करा दी है। - देवेश, एसडीओ प्रथम