फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Father who was going to distribute daughter wedding cards dies in road accident

UP News: बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, मजदूरी करता था मोमीन

Fri, 12 Apr 2024 04:18 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 12 Apr 2024 04:18 PM IST
सार

घायल को सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, वहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Father who was going to distribute daughter wedding cards dies in road accident
40 वर्षीय मोमीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के संभल से बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार पिता की हापुड़ के नजदीक सिंभावली में सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन का रो-रो कर बुरा हाल था। संभल जिले के थाना असमोली के गांव तलवार निवासी 40 वर्षीय मोमीन मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसके चार बेटी और दो बेटे हैं। एक बेटी शाहिन परवीन की उसने शादी तय कर दी थी। 20 अप्रैल को घर पर बरात आनी है। इसको लेकर सभी तैयारी पूरी करते हुए दान दहेज का सामान एकत्र हो चुका है। 

विज्ञापन

बताया गया है कि गुरुवार को ईद होने के बाद शुक्रवार की सुबह वह बाइक पर सवार होकर दिल्ली शादी के कार्ड देने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव खुड़लिया के निकट पहुंचा तो उसकी बाइक की टक्कर अज्ञात वाहन से होने पर वह घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, वहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर अभी तक नहीं मिल सकी है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed