फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Father misdeed with 11 year old daughter in Hapur

एक बाप ने किया महापाप: वहशी पिता ने 11 वर्षीय पुत्री से किया दुष्कर्म, मां पर भी ढाए जुल्म; 'शैतान' गिरफ्तार

Sat, 06 Apr 2024 08:56 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 06 Apr 2024 08:56 PM IST
सार

पिता ने 11 वर्षीय पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इससे पुत्री के गुप्तांग से खून भी बहने लगा। आरोपी से परेशान होकर जब वह घर में अपना सामान बैग में भर रही थी तो उसकी पुत्री ने बताया कि आरोपी पिता ने इससे पहले भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया है।

विज्ञापन
Father misdeed with 11 year old daughter in Hapur
पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के कोतवाली हापुड़ नगर के एक मोहल्ला में एक वहशी पिता ने अपनी 11 वर्षीय पुत्री को हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने इससे पहले बच्ची की मां को भी जमकर पीटा। पीड़ित मां ने अपने पति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि वह किराये के मकान में अपने चार बच्चों के साथ रहती है। वहीं, उसका पति शराबी व अय्याश किस्म का व्यक्ति है। वह आए दिन शराब पीकर उसके व बच्चों के साथ मारपीट करता रहता है। चार अप्रैल को आरोपी ने उसकी पिटाई की और घर से भगाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने उसकी 11 वर्षीय पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इससे पुत्री के गुप्तांग से खून भी बहने लगा। आरोपी से परेशान होकर जब वह घर में अपना सामान बैग में भर रही थी तो उसकी पुत्री ने बताया कि आरोपी पिता ने इससे पहले भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद उसने अपनी पुत्री को साथ लेकर इसकी शिकायत कोतवाली में पहुंचकर की। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने पीडि़त महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed