फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   father and daughter injured

Hapur News: कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री घायल

Sat, 09 Aug 2025 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 09 Aug 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
father and daughter injured
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड फ्लाईओवर के ऊपर तेज रफ्तार कार ने पीछे से एक बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार पित-पुत्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला मिथलेश विहार आवास विकास कॉलोनी निवासी मूलचंद त्यागी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चार अगस्त को वह अपनी पुत्री सिम्मी के साथ बाइक पर सवार होकर श्रीमती ब्रह्मादेवी स्कूल के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया गए थे। यहां से घर लौटते समय मेरठ रोड फ्लाईओवर के ऊपर तेज रफ्तार कार ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वह व उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें गाजियाबाद नेहरूनगर के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपने व पुत्री के उपचार में व्यस्त होने के कारण वह समय पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके थे। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि व्यक्ति की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार नंबर की पहचान कर जल्द चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed