{"_id":"64c7ea540e91502a2807ea76","slug":"fast-car-bumped-a-lady-hapur-news-c-306-1-gha1001-569-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: भाजपा का झंडा लगी कार से हुई थी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: भाजपा का झंडा लगी कार से हुई थी टक्कर, महिला की मौत
Mon, 31 Jul 2023 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 31 Jul 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। मेला रोड पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आई एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं अन्य घायलों का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है।
खादर क्षेत्र की कल्याणवाली मढैया निवासी रामचंद्र ने बताया कि रविवार को गढ़ नगर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में उसकी पत्नी जोगेंद्री और अन्य परिजन लक्ष्मी, जगवती और ऋषभ भैसा बुग्गी पर सवार होकर गए थे। वहां से खरीदारी करने के बाद वह गांव लौट रहे थे, जैसे ही वह मेला रोड पर गंगा द्वार के पास पहुंचे तो गंगा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बुग्गी में जोरदार टक्कर मार दी। घायलों को पुलिस और राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। रामचंद्र ने बताया कि सोमवार की सुबह को उसकी पत्नी जोगेंद्री ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं अन्य घायलों का उपचार गढ़ नगर के एक अस्पताल में जारी है। राहगीरों ने बताया कि कार की रफ्तार करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटा थी, कार पर भाजपा का झंंडा, पुलिस स्टीकर और उत्तर प्रदेश सरकार भी लिखा हुआ है। इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं तहरीर के आधार पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।