फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Farmers Scope Bnauli powerhouse.

किसानों ने घेरा बदनौली बिजलीघर

Fri, 25 Mar 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 25 Mar 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
Farmers Scope Bnauli powerhouse.
बदनौली के बिजलीघर पर किसानों ने हंगामा किया - फोटो : अमर उजाला

बदनौली में बन रहे 765 केवी बिजलीघर के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर शुक्रवार को चार गांवों के किसानों ने हंगामा किया। बिजलीघर का घेराव कर रहे किसानों की साइट इंचार्ज से नोकझोंक भी हुई। साइट इंचार्ज ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर 29 मार्च तक मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


बदनौली गांव में 765केवी बिजलीघर का निर्माण हो रहा है। इस बिजलीघर के लिए श्यामनगर, बदनौली, गोयना और कस्तला कासमाबाद के 150 किसानों की करीब 360 बीघा जमीन ली गई है।
विज्ञापन


जमीन का अधिग्रहण करने के दौरान पावर कारपोरेशन के ट्रांसमिशन विंग के अधिकारियों ने 2525 रुपये मीटर के हिसाब से मुआवजा देना तय हुआ था, लेकिन दो साल बाद भी किसानों को मुआवजा तो दूर ब्याज का एक रुपया भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को बदनौली गांव के प्रधान संदीप और श्यामनगर के प्रधान राजेंद्र के नेतृत्व में चारों गांव के दर्जनों किसान बिजलीघर पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने बताया कि बिजलीघर का निर्माण करने वाली कंपनी टरका रही है। जल्द ही उन्हें मुआवजा नहीं मिला तो वह बिजलीघर का निर्माण बंद करा देंगे।


घेराव की सूचना पर साइट इंचार्ज बीएस पटवाल पहुंचे तो किसानों की उनसे नोकझोंक हो गई। साइट इंचार्ज ने निर्माण कंपनी के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर 29 मार्च तक समय देने की बात कही। जिस पर किसान शांत हो सके। वहां पर पप्पू, कृष्ण प्रकाश त्यागी, प्रभाष त्यागी, मोहन सिंह, सुभाष शर्मा, सुनील, जगवीर सिंह, प्रेमवीर सिंह, सुधीर, कमल सिंह, नवाब, राजपाल सैनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed