फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Farmers protest over lack of transparency in loan recovery by KCC

Hapur News: केसीसी के ऋण वसूली में पारदर्शिता नहीं होने पर किसानों का विरोध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest over lack of transparency in loan recovery by KCC
हापुड़। केसीसी पर लिए ऋण की वसूली के दौरान पारदर्शिता नहीं बरते जाने का आरोप लगाते हुए भाकियू अराजनैतिक के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने सीडीओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इसमें ब्याज दर और वसूली की प्रक्रिया को आसान बनाए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि वर्तमान समय में समितियों और सहकारी बैंकों में चल रहे ऋण वसूली अभियान में ब्याज दरों तथा नियमों को लेकर भारी अस्पष्टता और अनियमितता बनी हुई है। ब्याज दरों, बकाया की सही गणना और डिफाल्टर बनाने के नियमों को लेकर आज तक कोई भी एक साफ-सीधा, सरल और स्पष्ट आदेश जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से आप दोनों के स्तर से जारी विभिन्न पत्रों में हर बार अलग-अलग ब्याज दरें बताई गई हैं, जिससे भ्रम की समस्या उत्पन्न हुई है। जमीनी स्तर पर अधिकारी और कर्मचारी अपनी मर्जी से आदेश बदल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लापरवाही के कारण पूरे जिले के किसानों में भारी नाराजगी, आक्रोश और अविश्वास फैल चुका है। किसानों ने साफ मन बना लिया है कि जब तक विभाग लिखित में सरल और स्पष्ट अंतिम आदेश जारी नहीं करता, तब तक वह कोई ऋण (लोन) जमा नहीं करेंगे।

इस मौके पर कटार सिंह, राजवीर भाटी, मोनू त्यागी, रवि भाटी, रबजीत सिंह, अशोक राणा, सरजीत सिंह, सुधीर त्यागी, महेंद्र त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed