{"_id":"5800f80e4f1c1bc67b2906ea","slug":"farmers-get-the-python-garden-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में अजगर निकलने से किसानों में दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग में अजगर निकलने से किसानों में दहशत
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने अजगर को कब्जे में लिया
- फोटो : अमर उजाला
बाग में अजगर निकलने से रखवाली कर रहे बच्चों और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भैना के जंगल में ठेरा-जखैड़ा मार्ग पर स्थित महीपाल सिंह के अमरूद के बाग में शुक्रवार को रखवाली कर रहे बच्चों को पेड़ पर अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर बच्चे बुरी तरह डर गए और चीखते हुए वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
बच्चों की आवाज सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे किसान भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद अजगर पर काबू पाया।
विज्ञापन
प्रभारी वन रेंजर अशोक कुमार ने बताया कि अजगर को पकड़वाकर घने जंगल में छोड़ दिया गया है। बता दें कि 13 अक्टूबर को भी निकटवर्ती गांव जखेड़ा के जंगल में एक अजगर निकला था,
जिसे वन विभाग की टीम ने काबू किया था। क्षेत्र में लगातार अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों और किसानों में दहशत का माहौल है। किसान अकेले खेतों पर जाने से भी कतरा रहे हैं।