{"_id":"61ba162add26f5e47aba13c06fab1f88","slug":"farmer-will-protect-solar-pump-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को करनी होगी सोलर पंपों की हिफाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को करनी होगी सोलर पंपों की हिफाजत
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरदराज के खेतों में सोलर पंप लगाकर फसलों की सिंचाई का सपना देख रहे किसानों के लिए बुरी खबर है। क्योंकि सोलर पंप के देखरेख की जिम्मेदारी किसान की होगी।
सोलर पैनल चोरी होने या डैमेज होने पर कृषि विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। हालांकि सोलर पंप की पांच साल की वारंटी मिलेगी।
केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा फसलों की सिंचाई के लिए शुरू की गई सोलर पंप योजनांतर्गत कृषि विभाग में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लेकिन आवेदन फार्म पर साफ है कि सोलर पंप के देखरेख की जिम्मेदारी किसान की होगी। सोलर पैनल चोरी होने या डैमेज होने पर कृषि विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
बता दें कि इन दिनों नलकूपों पर लगे मोटर, स्टार्टर, केबिल तक को चुराया जा रहा है। ऐसे में खेतों पर लगने वाले लाखों रुपये के सोलर पैनल सुरक्षित रह पाएंगे यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
आवेदन फार्म से स्पष्ट है कि सोलर पंप की पांच साल की वारंटी मिलेगी। पांच साल के अंदर पंप में कोई भी तकनीकी खराबी आने पर उसे बिना शुल्क के ठीक कराया जाएगा।
उप कृषि निदेशक एएन मिश्रा का कहना है कि इच्छुक किसान सोलर पंप के लिए विभाग में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फार्म पर तमाम शर्तें अंकित की गई हैं।