{"_id":"68cedbe2df59bf399b0c74a0","slug":"farmer-shot-fire-hapur-news-c-135-1-hpr1001-130470-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मानक चौक के जंगल में किसान को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मानक चौक के जंगल में किसान को मारी गोली
Sat, 20 Sep 2025 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 20 Sep 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र के गांव मानकचौक के जंगल में किसान को दो लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटनास्थल से दो हमलावरों को भागते हुए देखने का दावा किया है। गर्दन में गोली लगने के कारण किसान का गंभीर हालत में मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम का खुलासा करने में जुटी हुई है।
गांव मानकचौक निवासी किसान तस्वीर सिंह उर्फ पिंटू (48 वर्ष) शनिवार की दोपहर मंडी में नींबू बेचने के बाद अपने घर पहुंचे थे। इसी दौरान मोबाइल पर बात करने के बाद दो लोगों ने उन्हें खेत पर बुला लिया। जहां उन्होंने घास खोद रहे मंढैया निवासी किशन सिंह और प्रवीन सिंह का सहयोग लेकर खाली क्रेटों को ट्यूबवैल के अंदर रखवा दिया। इसके बाद वे खेत के आसपास चले गए, लेकिन इसी दौरान गोली चलने की आवाज से प्रवीण सिंह के होश उड़ गए। उसने पास जाकर देखा तो किसान तस्वीर सिंह खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। इसके बाद वह शोर मचाता हुआ गांव की तरफ भाग निकला। गोली चलने की आवाज से आसपास काम कर रहे किसानों में भी दहशत व्याप्त हो गई। साहस जुटाकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों और परिजनों को दी। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचकर घायल तस्वीर सिंह को नजदीकी अस्पताल में लेकर आ गए। जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
हमले की नहीं सुलझ पा रही गुत्थी
परिजन और ग्रामीणों की मानें तो किसान तस्वीर सिंह बेहद मिलनसार हैं। इनकी गांव में किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं है और न ही वे गांव की राजनीति में कोई सक्रिय भूमिका निभाते हैं। ममेरे भाई एवं भाकियू नेता पुष्पेंद्र चौधरी का कहना है कि तस्वीर सिंह की किसी से कोई भी रंजिश नहीं है, इसलिए दोपहर के समय गोली मारकर उनकी हत्या का प्रयास किए जाने की घटना फिलहाल अनसुलझी पहेली बनी हुई है।
विज्ञापन
कोट -
पुलिस द्वारा की गई जांच में पता लगा है कि दो अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने की बात सामने आई है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने भी इसकी पुष्टि की है। घटना का जल्द खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। - स्तुति सिंह, सीओ