{"_id":"65d629dddcd33351aa0a38b0","slug":"farmer-protest-on-road-hapur-news-c-306-1-gha1001-104965-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एमएसपी के लिए किसानों का हंगामा, हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एमएसपी के लिए किसानों का हंगामा, हाईवे किया जाम
Wed, 21 Feb 2024 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 21 Feb 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कृषि कानून और एमएसपी की मांग को लेकर दिल्ली जा रहे भारतीय किसान यूनियन असली (हरपाल गुट) के कार्यकर्ताओं को गांव अठसैनी के निकट पुलिस ने हाईवे पर रोक लिया। गुस्साए किसानों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में नेशनल हाईवे पर ही धरना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे के बाद सभी को पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाया गया।
बुधवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह के नेतृत्व में संगठन के सैकडों कार्यकर्ता अपने अपने वाहनों से दिल्ली की ओर कूच कर रहे थे। इसकी भनक गढ़ कोतवाली पुलिस को लगी तो सीओ आशुतोष शिवम, कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय पुलिस बल साथ लेकर गांव अठसैनी के निकट पहुंच गए। उन्होंने किसानों के सभी वाहनों को रोक दिया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ता वाहनों को बीच हाईवे पर रोक कर सड़क पर बैठ गए। सीओ ने मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी। उसके उपरांत मौके पर पीएसी समेत सिंभावली, बाबूगढ़, बहादुरगढ़ थाने की पुलिस को भी बुला लिया गया। हालांकि पुलिस की अपील पर किसानों ने वाहनों को गुजरने के लिए रास्ता दे दिया, जिससे वाहन धीमी गति से निकलते गए। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि आज किसान अपनी मांगों को लेकर सड़क पर बैठा हुआ है, लेकिन देश की तानाशाह सरकार किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। जब-जब देश में तानाशाही हुई है, तब तब किसानों को आगे आना पड़ा है। आज देश में अन्नदाता परेशान है। उन्होंने कहा कि एमएसपी समेत किसानों की अन्य मांगों को शीघ्र ही पूरा नहीं किया गया तो मजबूर होकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। करीब दो घंटे तक चले धरने के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन उनकी बात न मानने पर सभी किसानों को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन से कोतवाली लेकर आ गई। सीओ आशुतोष शिवम ने कहा कि किसानोंं से वार्ता की जा रही है। हालांकि, देर शाम सभी को छोड़ दिया गया।