{"_id":"6511bd94d96147e1cc0dd9c6","slug":"farmer-protest-hapur-news-c-306-1-gha1001-1671-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गन्ना भुगतान पर नहीं बनी बात, 30 को करेंगे चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गन्ना भुगतान पर नहीं बनी बात, 30 को करेंगे चक्काजाम
Mon, 25 Sep 2023 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 25 Sep 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पिछले 15 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे भाकियू कार्यकर्ताओं की सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में गन्ना भुगतान पर तो बात नहीं बनी, लेकिन अन्य समस्याओं का समाधान हो गया। भाकियू ने अब 30 सितंबर को चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।
जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में पिछले 15 दिनों से तहसील मुख्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर धरना चल रहा है। 25 सितंबर को किसानों द्वारा हाईवे जाम करने की घोषणा की गई थी, लेकिन ऊर्जा निगम, ब्लॉक और तहसील के अधिकारियों ने जाम के डर से किसानों की तुरंत कई समस्याओं का समाधान कर दिया। अंत में गन्ना भुगतान को लेकर बात बीच में रुक गई। धरना स्थल पर पहुंचे सिंभावली चीनी मिल के सीजीएम समेत एसडीएम से किसानों ने कहा कि यदि गन्ना भुगतान नहीं होता है, तो किसान जाम लगाने के लिए जा रहे हैं। तभी चीनी मिल के अधिकारियों ने एसडीएम से वार्ता की और किसानों से 30 नवंबर तक तीन किस्तों में भुगतान करने की बात कही। इस बात पर भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि मंगलवार को भी किसान धरना प्रदर्शन करेेेंगे और चीनी मिल के आश्वासन पर चर्चा करेंगे, यदि किसान इस बात से सहमत नहीं होते हैं, तो 30 सितंबर को चक्का जाम करने से कोई नहीं रोक पाएगा।
इस मौके पर जिला महिला विंग जिला अध्यक्ष नीलम त्यागी, जिला उपाध्यक्ष रेनू ठाकुर, कल्पना, महिला विंग जिला महासचिव ममता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आरिफ अली, हापुड़ नगर अध्यक्ष हाजी शादाब नासिर, तहसील अध्यक्ष श्याम सुंदर त्यागी, मेरठ मंडल उपाध्यक्ष शब्बू चौधरी, सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष मुनव्वर अली, कैप्टन राजेश चौधरी, भूरे खां, जिला उपाध्यक्ष आरिफ अली, धौलाना तहसील अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर, हुसैन, अफसर अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कई थानों की पहुंची पुलिस
किसानों द्वारा जाम की सूचना पर जनपद के तीन थानों की पुलिस समेत अन्य पुलिस फोर्स हाईवे समेत तहसील पर तैनात हो गई थी। लेकिन किसानों को आश्वासन मिलने के बाद 25 सितंबर को जाम लगाने का निर्णय वापस ले लिया। जिससे पुलिस ने राहत की सांस ली।