{"_id":"669e9d22ac3e56fd7702effa","slug":"farmer-protest-against-bhumafiya-hapur-news-c-135-1-hpr1005-112969-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: भू-माफिया पर जमीन कब्जाने का आरोप, किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: भू-माफिया पर जमीन कब्जाने का आरोप, किसानों का प्रदर्शन
Mon, 22 Jul 2024 11:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ । धौलाना तहसील क्षेत्र के गांव मदापुर मुस्तफाबाद के किसान सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां किसानों ने भू-माफिया पर सरकारी रास्ते, नाले व चकरोड कब्जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। मामले में तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों पर सही प्रकार से कार्रवाई न करने का भी आरोप है।
अजय चौहान ने बताया कि गांव में सरकारी रास्ते, नाली, चकरोड ऊर्जा निगम में नवीन प्रति की भूमि पर भू-माफिया द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। आरोपी किसानों को चकरोड पर आने-जाने से रोक रहे हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत की गई थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने डीएम को कार्रवाई करने का आदेश दिया। आरोप है कि तहसील धौलाना से पटवारी व कानूनगो मौके पर आए और जांच की। जिसमें मौके पर भू-माफिया पर अवैध तरीके से कब्जे करने की जानकारी किसानों को दी, लेकिन बाद में उन्होंने भू-माफिया से साठगांठ कर गलत रिपाेर्ट लगा दी। मामले में जिले के उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई और दूसरे अधिकारियों को जांच के आदेश दिए गए। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशव चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री फिदा हुसैन व जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर पांच दिन का समय देते हुए भूमाफिया द्वारा कब्जाई गई जमीन को मुक्त कराने की मांग की है। इस संबंध में एडीएम संदीप कुमार का कहना है कि पीड़ितों की शिकायत पर जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- --