फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   farmer free electricity

Hapur News: मुफ्त बिजली के लिए शर्तें नहीं पूरी कर पा रहे 33 हजार किसान

Sat, 06 Apr 2024 10:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 06 Apr 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
farmer free electricity
हापुड़। ऊर्जा निगम के तीनों डिवीजन में 33 हजार किसानों के नलकूपों को मुफ्त बिजली के लिए केवाईसी नहीं हो रही है। इन किसानों के लेजर और बिल के खाते बिगड़े हुए हैं, जिनमें घोटाला किया गया था। पोर्टल पर दी शर्तें ऐसे किसान पूरी नहीं कर पा रहे, ऐसे में उन्हें बिल माफी नहीं मिल रही है। साथ ही जिन किसानों की मौत हुई है, उनके कनेक्शन भी मुफ्त बिजली से फिलहाल बाहर हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नलकूपों की बिजली 50 फीसदी माफ कर दी थी। किसानों से प्रति हॉर्स पावर 85 रुपये का बिल वसूला जा रहा था। हालांकि बजट में घोषणा के अनुसार अब सरकार ने मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। लेकिन इसमें कई महत्वपूर्ण शर्तें भी रखी हैं, जिन्हें पूरा कर पाना किसानों के लिए मुश्किल है।
विज्ञापन

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए सबसे पहले किसानों का मार्च 2023 तक का बिल जमा होना चाहिए। जबकि करीब 33 हजार किसान ऐसे हैं, जिनमें बिलों में लाखों की गलत बकायेदारी जुड़कर आ रही है। इन किसानों को ओटीएस की छूट तो ऑनलाइन मिल नहीं पाती, ऐसे में केवाईसी दूर की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहरहाल, जिले के 33 हजार किसान छूट की योजना से फिलहाल बाहर ही हैं। पोर्टल पर हापुड़ के लिए कोई विशेष विकल्प होने पर ही किसानों को इस योजना का लाभ मिल पाएगा। यही कारण है कि अभी तक रजिस्ट्रेशन करने वाले किसानों की संख्या 100 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी है।
------
एक हजार करोड़ के पार पहुंची नलकूप किसानों की बकायेदारी
किसानों से बिल का पैसा वसूलकर उसे राजस्व कोष में जमा नहीं करने और रसीदों को नाले में बहाकर करोड़ों का घोटाला वर्ष 2004 के आस-पास किया गया था। चक्रवर्ती ब्याज के साथ बकायेदारी बढ़ रही है, यही कारण है कि अब इस घोटाले की राशि एक हजार करोड़ के पार पहुंच गई है। 20 सालों से मामले की जांच चल रही है, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका है।


मुफ्त बिजली के लिए रखी हैं ये शर्तें
-नलकूप पर मीटर लगा होना अनिवार्य।
-मार्च 2023 तक का बिल जमा होना जरूरी।
-1043 यूनिट तक ही फ्री बिजली, इसके बाद देना होगा बिल।
-बकाया राशि चुकाने के लिए किस्तों में पैसा जमा करने की सुविधा।

-उच्चाधिकारियों को कराया अवगत-
किसानों की समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही किसानों की केवाईसी हो सकेगी। आदेश के अनुसार किसानों को नलकूप के बिलों में छूट दी जाएगी।--अवनीश कुमार, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed