फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Farmer climbs water tank in Dhaulana Hapur

पानी की टंकी पर चढ़ा किसान: 100 गज जमीन को लेकर थी नाराजगी, 40 मिनट तक रुकी रही अधिकारियों की सांसें

Sat, 17 Oct 2026 07:05 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना (हापुड़) Published by: Akash Dubey Updated Sat, 17 Oct 2026 07:05 PM IST
सार

संपूर्ण समाधान दिवस पर समाना निवासी किसान लखपत सिंह 100 गज जमीन पर कब्जे के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़ा। उसने आत्मदाह की धमकी दी। एडीएम संदीप कुमार के आश्वासन पर वह नीचे उतरा।

विज्ञापन
Farmer climbs water tank in Dhaulana Hapur
पानी की टंकी पर चढ़ा किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान समाना गांव निवासी किसान द्वारा पानी की टंकी पर चढ़कर किए गए हाईवोल्टेज ड्रामा से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। शनिवार को तहसील परिसर में किसान द्वारा जान देने को लेकर किए गया हंगामा करीब 40 मिनट तक चला। इस दौरान किसान की पत्नी, बड़ी बेटी, बेटे व परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर मौजूद रहे। 

विज्ञापन


पानी की टंकी पर चढ़े किसान ने चेतावनी दी कि यदि उसकी जमीन से संबंधित समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होगा। बता दें कि किसान का जान देने का यह चौथा प्रयास है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एडीएम संदीप कुमार व पिलखुवा क्षेत्राधिकारी मुनीश चंद्र ने लाउडस्पीकर के माध्यम से किसान से नीचे उतरने की अपील करते हुए उसकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Trending Videos



एडीएम संदीप कुमार के आश्वासन पर टंकी से उतर कर आया।  समाना  निवासी लखपत सिंह का कहना था कि तहसील कर्मचारियों की मिली से  उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की साजिश रची गई। वर्ष 2024 से अपनी 100 गज जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए धौलाना तहसील के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उसने पुलिस पर भी उसे लगातार प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए। 

विज्ञापन

लखपत सिंह का कहना था कि वह अपनी समस्या को लेकर परेशान है और इसी कारण टंकी पर चढ़ा है। एडीएम संदीप कुमार ने तत्काल जमीन की नाप का आश्वासन दिया और एसडीएम ऋषि राव के साथ टीम लेकर स्वयं मौके पर पहुंचे।  समाचार लिखे जाने तक टीम पैमाइश कर जांच में जुटी रही। वहीं गांव पहुंची टीम के समक्ष किसान लखपत सिंह पत्नी बबीता, बड़ी बेटी कीर्ति, एक वर्षीय रुद्र और आठ वर्षीय दक्ष सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर मौजूद रहे। किसान ने चेतावनी दी कि यदि उसकी जमीन से संबंधित समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह भविष्य में अपने बच्चों के साथ आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed