फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   family members surrounded post-police station On the death of farmer in Hapur

हापुड़ में किसान की मौत: ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या का आरोप, परिजनों ने चौकी-कोतवाली का घेराव किया

Sat, 04 Apr 2026 07:35 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 04 Apr 2026 07:35 PM IST
सार

हापुड़ के गांव झड़ीना में किसान धर्मेंद्र की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने दो युवकों पर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या का आरोप लगाया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस चौकी घेरकर हंगामा किया। पुलिस के जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
family members surrounded post-police station On the death of farmer in Hapur
हापुड़ में चौकी-कोतवाली का घेराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ जिले के गांव झड़ीना में शनिवार को किसान धर्मेंद्र (करीब 50 वर्ष) की संदिग्ध मौत के बाद माहौल गरमा गया। परिजनों ने साजिश के तहत दो युवकों पर ट्रैक्टर से कुचलकर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया। गुस्साए ग्रामीणों, परिजनों ने पुलिस चौकी और कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस से तीखी नोंकझोंक चलती रही। पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

 
गांव निवासी अमन ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि उनके पिता धर्मेंद्र शनिवार को बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर लेकर सामने से आ रहे गांव निवासी दो युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


दो दिन पहले हुई थी कहासुनी
धर्मेंद्र के भाई जितेंद्र ने बताया कि दो दिन पहले दोनों आरोपियों से उनके भाई की कहासुनी हो गई थी। जितेंद्र का आरोप है कि उसी रंजिश के चलते आरोपियों ने जानबूझकर ट्रैक्टर से टक्कर मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पर हंगामा, गिरफ्तारी की मांग
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीण ने पहले झड़ीना चौकी पर हंगामा किया। जिसके बाद शव को लेकर कोतवाली पहुंच गए। जहां पर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घेराव कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। पुलिस ने अमन की तहरीर के आधार पर पहले सड़क हादसे में रिपोर्ट दर्ज की थी। लेकिन, बाद में तहरीर बदले जाने के बाद हत्या की धाराओं में मामले को तरमीम करने की बात कही है। जिसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।


घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल
परिजन लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। - स्तुति सिंह, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed