फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Falling platelets and swelling in the liver due to viral fever

Hapur News: वायरल बुखार में गिर रही प्लेटलेट्स, लिवर में सूजन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Falling platelets and swelling in the liver due to viral fever
जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की लाइन। संवाद - फोटो : यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परिणाम आने के बाद खुशी से उछलतीं छात्राएं।
हापुड़। तापमान में बदलाव से वायरल बुखार की चपेट में आने वाले मरीजों की प्लेटलेट्स गिर रही हैं। लिवर में भी सूजन हो रही है। उल्टियां लगने से बुरा हाल है। सीएचसी और जिला अस्पताल में हर रोज ऐसे 50 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। दवाओं के साथ मरीजों को परहेज भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल और हापुड़ सीएचसी की ओपीडी में शुक्रवार को 2863 मरीज आए, इनमें बुखार के मरीजों की संख्या 400 के पार रही। सीएचसी के फिजिशियन डॉ.अशरफ अली ने बताया कि बदलते मौसम में अक्सर प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पडऩे लगती है। इस कारण बीमारियां तेजी से चपेट में लेती हैं।
विज्ञापन


इन दिनों डेंगू, मलेरिया का असर नहीं है, बल्कि वायरल बुखार मरीजों को ज्यादा परेशान कर रहा है। जिन मरीजों को पांच दिन तक बुखार बना रहता है, ऐसे मरीजों में प्लेटलेट्स भी कम हो रही हैं। हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है। सही उपचार लेने पर मरीज ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बहुत से मरीज ऐसे भी आए हैं, जिन्हें बुखार के बाद पेट दर्द की समस्या सता रही है। ऐसे मरीजों को खान पान में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। क्योंकि शरीर के बीमार पडऩे पर पाचन तंत्र पर भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए फास्ट फूड आदि का सेवन कतई न करें, बल्कि नियमित दवाओं का सेवन करें।

---

-इन बातों का रखें ध्यान-

*बुखार होने पर झोलाछापों से दवाएं लेकर न खाएं।

*शरीर को आराम दें, बुखार होने पर कार्य न करें।

*संतुलित भोजन करें, फास्ट फूड का सेवन न करें।

*एल्कोहल और धूम्रपान के सेवन करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed