फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fake report of rape

Hapur News: युवती से दुष्कर्म का आरोप झूठा निकला

Wed, 28 Aug 2024 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 28 Aug 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
fake report of rape
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल तक दुष्कर्म करने की शिकायत जांच में फर्जी निकली। युवती ने कोतवाली पहुंचकर सच्चाई बताई।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी महिला ने मंगलवार की रात डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। वहीं कोतवाली में भी तहरीर दी गई। महिला का कहना है कि पड़ोस में रहने वाला युवक शादी का झांसा देकर करीब तीन साल से उसकी ब्रजघाट चौकी क्षेत्र निवासी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म कर रहा है। मंगलवार की रात भी आरोपी उसकी बहन को शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया। जहां आरोपी ने अपनी मां और बहन की मदद से एक बार फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। तलाश करने के दौरान उसे इस बात की जानकारी मिली, तो वह आरोपी के घर पहुंच गई। जहां उन्होंने इसका विरोध किया। आरोपी युवक और उसके परिजनों ने विरोध करने पर उसे बंधक बना लिया और बेरहमी से पिटाई कर घायल भी कर दिया। शोर मचाने पर लोगों को आता देखकर आरोपियों ने उसकी बहन से शादी करने से स्पष्ट रूप से इन्कार कर दिया और उन्हें भगा दिया। युवती से दुष्कर्म और बंधक बनाकर पिटाई की सूचना पर पुलिस ने तुरंत ही मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं युवती को कोतवाली लाया गया। जहां उससे पूछताछ की गई। तो युवती ने अपने साथ किसी भी तरह की घटना से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

कोट -
कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म की सूचना और शिकायत पर जांच की। जिसमें पीडि़ता बताई जा रही युवती ने दुष्कर्म के मामले से इंकार कर दिया है। जांच में आरोपी पक्ष पर लगाया गया दुष्कर्म का आरोप गलत निकला है। - आशुतोष शिवम, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed