फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fake kidnapping information was given to police

Hapur News: रिश्तेदार को फंसाने के लिए दी थी फर्जी अपहरण की सूचना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fake kidnapping information was given to police
गढ़मुक्तेश्वर। दिल्ली से कार सवार बदमाशों द्वारा अपहरण की सूचना देने का मामला फर्जी निकला। पुलिस ने बिना कोई कार्रवाई किए हिदायत देकर युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि रविवार शाम करीब 4 बजे एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि वह बुलंदशहर के गांव लोधी का निवासी संजय है, जो दिल्ली के मकनपुर में किराने की दुकान पर नौकरी करता है। सूचना मिली थी कि वह दिल्ली में सुबह के समय किराने की दुकान पर रोजाना की तरह गया था, तभी दुकान के बाहर एक कार आई, जिसमें चार बदमाश बैठे थे। जिन्होंने दुकान के बाहर से अपहरण करने के बाद उसको गढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्याना रोड किनारे रस्सी से बांधकर फेंक दिया। जिसके बाद उसने खुद को किसी तरह बंधन मुक्त किया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि संजय से पूछताछ की गई तो मामला संदिग्ध लगा। जिसके बाद उसको कोतवाली ले आए, जहां सख्ती से पूछताछ करने पर संजय ने सच्चाई उगल दी और बताया कि उसके रिश्तेदार के साथ लेनदेन का मामला है, जिसको फंसाने के उद्देश्य से इस तरह की अपहरण होने की झूठी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि संजय को भविष्य के लिए हिदायत देकर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed