Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fake firm for gst

Hapur News: धौलाना में बोगस फर्म बनाकर की 2.56 करोड़ की टैक्स चोरी

Sun, 21 Sep 2025 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 21 Sep 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
fake firm for gst
हापुड़। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा एसआईबी ने धौलाना क्षेत्र में 2.56 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले का खुलासा किया है। फर्म ने कागजों में ही कारोबार दिखाकर अन्य दो फर्मों से आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) लेकर पासऑन कर दिया था, जबकि हकीकत में कोई वास्तविक व्यापार नहीं हो रहा था। जांच में खुलासा होने पर फर्म का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। आईटीसी पासऑन करने वाली दोनों फर्म भी विभाग के निशाने पर आ गई हैं।
विज्ञापन


जीएसटी विभाग में 10 दिसंबर 2024 को धौलाना में महिला वस्त्र, सूत और तांबे की प्लेट्स व शीट्स की खरीद और बिक्री के लिए सिंह ट्रेडर्स के नाम से पंजीकरण कराया था। फर्म ने वर्ष 2024-25 में लगभग 10.44 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्शाया। इसमें करीब 1.37 करोड़ रुपये का कर देय पाया गया। इसे इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) से समायोजित किया गया। इसी तरह वर्ष 2025-26 में अब तक फर्म का टर्नओवर 7.24 करोड़ रुपये बताया गया है। इसमें 1.19 करोड़ रुपये का कर समायोजन भी आईटीसी से ही किया गया है। दोनों वर्ष में फर्म ने कैश के माध्यम से टैक्स जमा नहीं किया।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों के डेटा विश्लेषण के दौरान सामने आया कि फर्म की अधिकांश आईटीसी सिर्फ दो अन्य फर्म किरन इंटरप्राइजेज और एडीटी ट्रेडर्स से ली जा रही थी। जांच में यह भी उजागर हुआ कि दोनों फर्म आपस में एक-दूसरे को आईटीसी पासऑन कर रही थीं और उसके बाद वही आईटीसी सिंह ट्रेडर्स को ट्रांसफर कर दी जाती थी। इन तीनों फर्मों ने वास्तविक कर का भुगतान नहीं किया, बल्कि केवल कागजों पर खरीद-बिक्री दिखाकर अनुचित आईटीसी तैयार किया। जांच में 2.56 करोड़ का फर्जी
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईबी सीटीओ सतीश तिवारी व आलोक रॉय जांच करने के लिए 19 सितंबर 2025 को व्यापार स्थल धौलाना पहुंचे। सिंह ट्रेडर्स के घोषित पते पर कोई व्यापारिक गतिविधि नहीं हो रही थी और न ही वहां कोई स्टॉक उपलब्ध था। प्रथम दृष्टया स्पष्ट हो गया कि फर्म फर्जी है। इसे केवल कर चोरी और आईटीसी घोटाले के लिए तैयार किया गया। जांच के दौरान वहां मनीष नामक व्यक्ति उपस्थित मिले। उन्होंने बताया कि उनका किसी फर्म या व्यापार से कोई संबंध नहीं है। 10 अगस्त 2024 को उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य कागजात कहीं खो गए थे। इसकी शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई थी। मनीष ने कहा कि उनके नाम का दुरुपयोग करते हुए यह फर्जी फर्म बनाई गई है।


एसआईबी संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह का कहना है कि टीम ने सभी दस्तावेजों और अभिलेखों का सत्यापन कर लिया है, फर्म का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। जिस व्यक्ति के नाम से फर्म पंजीकृत हैं उससे दस्तावेज गुम होने के संबंध में की गई शिकायत प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। फर्जी फर्मों के माध्यम से टैक्स चोरी करने वाले ऐसे कई नेटवर्क पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फर्म को आईटीसी पासऑन करने वाली एडीटी ट्रेडर्स गाजीपुर और किरन इंटरप्राइजेज गाजियाबाद में पंजीकृत है। दोनों जिलों के अधिकारियों को फर्म की जांच के लिए पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed