फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fake document present in court

Hapur News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर न्यायालय में दाखिल किए जमानती

Wed, 04 Dec 2024 11:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 04 Dec 2024 11:00 AM IST
विज्ञापन
fake document present in court
हापुड़। फर्जी व कटूरचित दस्तावेज तैयार कर न्यायालय में जमानती दाखिल करने के आरोप में जिला एवं सत्र न्यायालय ने अभियुक्त के पैरोकार व अधिवक्ता के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जिला एवं सत्र न्यायालय में लिपिक पद पर तैनात प्रदीप कुमार ने बताया कि 20 अगस्त 2024 को अभियुक्त शानू उर्फ जावेद की अनुपस्थिति के कारण न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। 23 अगस्त 2024 को जमानतियों की अनुपस्थिति के कारण तहसीलदार मेरठ को आदेश दिए गए थे कि जमानती रामवीर सिंह व सलीम की संपत्ति से दो-दो लाख रुपये वसूल करके न्यायालय में पेश करें।
विज्ञापन


वहीं, तहसीलदार हापुड़ से कहा गया था कि जमानती अरुण की संपत्ति से 25 हजार रुपये वसूल करके न्यायालय में पेश करें। इसके अलावा तहसीलदार गाजियाबाद को जमानती जफर की कार से 25 हजार वसूल करके न्यायालय में पेश करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमानतियों द्वारा प्रस्तुत किए गए अभिलेखों की जांच की गई तो पता चला कि आरोपियों ने फर्जी कागजात तैयार कर फर्जी जमानती न्यायालय में दाखिल किए गए हैं। जांच के दौरान मेरठ तहसील में श्याम प्रसाद गुप्ता नाम का लेखपाल और सुरेंद्र कुमार गर्ग नाम का राजस्व निरीक्षक कोई नहीं है तथा तहसीलदार के हस्ताक्षर भी फर्जी हैं। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed