{"_id":"68fbae35d41fd85db8003b63","slug":"fake-dap-and-potash-bag-recovered-hapur-news-c-135-1-hpr1002-131956-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नकली डीएपी और पोटाश के तीन हजार कट्टे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नकली डीएपी और पोटाश के तीन हजार कट्टे बरामद
Fri, 24 Oct 2025 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 24 Oct 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। मोदीनगर रोड पर सीएमओ कार्यालय के सामने नमक, लाल गेरू, डस्ट और कैमिकल से नकली पोटाश, डीएपी, माइक्रो न्यूट्रेंट बनाने का खुलासा हुआ है। जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने टीम के साथ तीन गोदामों से हजारों कट्टे बरामद किए हैं। अधिकारियों ने गोदाम को सील कर दिया है। नकली उर्वरकों को भारतीय कृषि परियोजना लिखे अनुदानित कट्टों में पैक किया गया था। हालांकि गोदाम मालिक मौके पर नहीं मिले।
जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि हापुड़ में बड़े पैमाने पर नकली उर्वरक बनाने की सूचना काफी दिन से मिल रही थी। शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे मोदीनगर रोड पर तीनों गोदाम खोजे गए, जिनमें यह गोरखधंधा चल रहा था। कृषि विभाग की गठित तीन टीमों ने अलग-अलग गोदामों पर छापा मारा। इस दौरान गोदामों को कर्मचारियों ने अंदर से बंद कर लिया। करीब एक घंटे तक टीम बाहर खड़ी रही, पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन एक घंटे तक कोई नहीं आया। हालांकि बाद में नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और पुलिस को फोन किया। पुलिस के आने पर गोदामों के गेट खुलवाए गए। अधिकारी जब अंदर पहुंचे तो नकली उर्वरकों का जखीरा देख होश उड़ गए।
पहले गोदाम में पोटाश के 63 भरे और 35 खाली बैग मिले। हालांकि कट्टे सिले नहीं गए थे। इन्हें टीम ने सील कर दिया। दूसरे गोदाम में पोटाश बनाने के लिए कच्चा माल, मशीनें मिलीं। इसमें 201 भरे बैग, 96 खाली बैग, डीएपी के 58 खाली बैग मिले। डस्ट, रंग, गेरू आदि से नकली उर्वरक यहां तैयार किए जा रहे थे, जबकि कच्चे माल के हजारों कट्टे यहां रखे हुए थे।
विज्ञापन
तीसरे गोदाम में डीएपी, पोटाश, माइक्रो न्यूट्रेंट बनाने का कच्चा सामान मिला। यहां 500 भरे बैग, 200 अन्य उत्पाद के भरे बैग, मशीन, रंग के ड्रम व माइक्रो न्यूट्रेंट के पैकेट मिले। इस गोदाम के अंदर सात से ज्यादा कर्मचारी थे, जिन्होंने गेट नहीं खोले। पुलिस की सख्ती पर भी कर्मचारी बाहर नहीं आए। हालांकि बाद में कृषि विभाग के एक कर्मचारी ने हाथ से कुंदे को खोलकर गोदाम के गेट खोले। देर शाम को अधिकारियों ने तीनों गोदामों को सील कर दिया।
कोट -
मोदीनगर रोड पर नकली उर्वरक बनाने का काम चल रहा था। मौके पर इसे पकड़ा गया है, तीनों गोदामों को सील कर दिया है। थाने में तहरीर दी गई है, आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। - गौरव प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी।