फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fake cbi inspector arrest

Hapur News: चेकिंग के दौरान फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Fri, 26 Apr 2024 11:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 26 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
fake cbi inspector arrest
हापुड़। थाना देहात पुलिस ने एलएन पब्लिक स्कूल में बने मतदान केंद्र से दौ सौ मीटर की दूरी पर चेकिंग के दौरान एक फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर को कार सहित दबोच लिया। आरोपी की कार से लाल बत्ती, फर्जी आईकार्ड व अन्य कागजात बरामद किए हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे एलएन पब्लिक स्कूल में बने मतदाता केंद्र के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक कार में पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति को देख उन्होंने उसे रोक लिया। पूछताछ करने पर थाना प्रभारी निरीक्षक को उस पर शक हुआ। इस पर गहनता से जांच करने पर आरोपी फर्जी पाया गया। सख्ती से पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी से एक सीबीआई इंस्पेक्टर का स्वयं का फोटो लगा फर्जी आईकार्ड बरामद किया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार से लाल बत्ती व अन्य कागजात भी बरामद किए। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जिसकी पहचान अंकित गर्ग निवासी मोहल्ला ज्ञानलोक कॉलोनी के रूप में हुई है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक मानसिक रूप से स्थिर प्रतीत नहीं हो रहा है। फिलहाल पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed