{"_id":"686ab1b72eae385644014efe","slug":"fake-alligation-of-rape-hapur-news-c-306-1-gha1001-115939-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फर्जी निकला अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फर्जी निकला अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला
Sun, 06 Jul 2025 10:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 06 Jul 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने कार सवार चार लोगों पर अपहरण कर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायती पत्र दिया था। एसपी द्वारा कराई गई जांच में मामला फर्जी पाया गया।
क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने एसपी ज्ञानंजय सिंह को शिकायती पत्र देकर उल्लेख किया था कि तीन माह पूर्व वह मायके में आयोजित शादी में शामिल होने के लिए आई थी। कार्यक्रम के दौरान वह एक साल बेटे को लेकर सामान लेने के लिए गई थी। वहां कार सवार चार लोगों ने उसका और उसके बेटे का अपहरण कर लिया। उसके बाद उसको गाजियाबाद एक मकान में लेकर पहुंचे जहां उसको बंधक बनाकर दो लोगों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि उसके बाद आरोपी उसको चेन्नई लेकर चले गए। वहां आरोपियों ने उसको बंधक बनाकर रखा। एसपी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार को मामले की जांच करने के आदेश दिए। पुलिस द्वारा की गई जांच में सामने आया है कि महिला ने जिस युवक पर आरोप लगाया है उसके साथ महिला की कोर्ट मैरिज हो चुकी है। उसके साथ महिला स्वयं चेन्नई गई थी। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। जिनके आदेश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।