{"_id":"586e58634f1c1b945d159afe","slug":"evm-is-not-for-103-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी छुट्टियां रद्द, अब चुनाव तक खुलेंगे सरकारी दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी छुट्टियां रद्द, अब चुनाव तक खुलेंगे सरकारी दफ्तर
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 06 Jan 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
नहीं है ईवीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने ईवीएम की पूर्ति व आचार संहिता के पालन कराने के लिए अधिकारियों को ठोस निर्देश दिए।
विज्ञापन
साथ ही बैठक में अनुपस्थित रहने वाले दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं, डीएम ने चुनाव तक सभी सरकारी कार्यालय खोले जाने के निर्देश दिए है। इस दौरान किसी भी प्रकार का कोई अवकाश नहीं रहेगा।
विज्ञापन
गाजियाबाद जिले में पड़ने वाले धौलाना विधानसभा सीट के 103 बूथों पर ईवीएम के लिए संशय होने पर जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने संबंधित अधिकारियों को गाजियाबाद प्रशासन से ईवीएम के संबंध में जानकारी लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गाजियाबाद प्रशासन यहां मशीनों की व्यवस्था नहीं करता है तो शासन को तुरंत रिक्वायरमेंट भेजी जाए।
वहीं, बैठक में अनुपस्थित रहे जिला प्रौद्योगिकी विज्ञान अधिकारी विनीत गर्ग व जिला विद्यालय निरीक्षक बीके शर्मा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए। बैठक में सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।